हर ख़ुशी की हक़दार हो तुम
अपने लिए रास्ता ख़ुद बनाना,
तुम चिड़ियों सी चहचहाती हो
अपनी आवाज़ कभी मत दबाना,
दुनिया तुम्हें तौर तरीक़े सिखाएगी
बात बात पर ग़लत बताएगी,
अपने तजुर्बें तुम ख़ुद बनाना
ग़लतियाँ से सीख ना लो तब तक उन्हें दोहराना,
कुदरत की लिखी एक नई किताब हो तुम
ख़ुद को किसी भीड़ का हिस्सा मत बनाना,
अपने लिए रास्ता ख़ुद बनाना।

