निकला नहीं आफ़ताब वक़्त पर
टूटा नहीं कोई भी ख़ाब वक़्त पर
सवाल मैंने भी पूछे बेवक़्त सारे
मिले नहीं मुझे भी जवाब वक़्त पर
वक़्त से पहले चुभने लगे ख़ार
खिले नहीं मग़र गुलाब वक़्त पर
'वक़्त पर कैसे पहुंचे' लिखा था जिसमें
पढ़ी नहीं हमनें वो किताब वक़्त पर
-लोकेश शुक्ला 'निर्गुण'

