वह रोती है, चिल्लाती, गोल -गोल घूमती, उसके नन्हें पैर कभी दुखते नहीं, वह कभी थकती नहीं . उसकी खिलखिलाहत से सब खिल उठते है, उसके रोने का कोई कारण मिलता नहीं. बस एक ही शब्द उसने है सीखा, जिसका यह खूब जानती है, इस्तेमाल करना. एक पल के लिए ओझल क्या हुई माँ........ माँ.... चिल्लाती दौड़ के चली आती, बस यही है कथा इसकी, "यह बेटी है हमारी "

