समंदर को गुमान था इस बात का कि,

आसमान के होते हुए भी, उसे अज़ीम माना गया।

ऐ समंदर,

तू उस आसमान के सामने क्या है,

जिसके लिए लोगों के पास न शब्द हैं, न निगाह-ए-तहसीन।

मैंने जब तुम्हारी गहराइयाँ देखीं,

तो यूँ लगा मानो मैं आसमान को निहार रहा हूँ।

तो तुझे गुमान किस बात का?