मगर क्या ही समझ पाओगे तुम
मेरे इश्क के इस सागर को?
पानी खारा है इसका ज़रूर,
पर देखोगे गहराई इसकी तो डूब जाओगे इतना,
कि चाहकर भी फिर बाहर न आ पाओगे।
क्या होता है प्यार, मैं नहीं जानती,
और अगर है भी, तो इज़हार करना नहीं जानती।
जानूँ तो बस इतना ही जानूँ—
करूँ अगर मैं प्यार, तो बस तुम्हारा Imroz बनना चाहूँ।
