कुछ न करने से बेहतर,

कुछ कर लेना होता है,

हार मान लेने से बेहतर,

एक और प्रयास कर लेना होता है,

दूसरों को बुरा कहने से बेहतर,

अपनी बुराइयों को खत्म कर लेना होता है,

संसार में अच्छाई ढूँढने से बेहतर,

खुद को अच्छा बना लेना होता है,

मन पर विचारों को हावी होने देने से बेहतर,

पहले विचारों को पवित्र कर लेना होता है,

दूसरों में कमियाँ खोजने से बेहतर,

अपनी कमियों पर काम कर लेना होता है,

और बेहतर की तलाश करने से बेहतर,

जो पास है, उसे संभाल लेना होता है।।