"लगन से बढूं,

हौसलों से उडूं मैं।


मुश्किलों से ठहरुं,

जिंदगी में रुकूं न मैं।

थकुं तो थोड़ा झुक लूं,

पर सोच से गिरुं ना मैं।


लगन से बढूं,

हौसलों से उडूं मैं।


बोलूं कड़वा सच या,

कलम का तीखा प्रहार करूं।

पर जो भी करूं,

तहजीब में रह करूं मैं।


लगन से बढूं,

हौसलों से उडूं मैं।


चलते - चलते गर ,

गिर भी जाऊं।

आत्मविश्वास का थामकर हाथ,

जठ उठ जाऊं मैं।


लगन से बढूं,

हौसलों से उडूं मैं।


जंजीरें लाख बनी हो,

भले मेरे लिए।

मजबूत इरादों से,

आगे बढूं मैं।


लगन से बढूं,

हौसलों से उडूं मैं।


मन छोटा बच्चा है,

दुनिया के मेले में हर बार खो जाता।

फिर हमारा उद्देश्य मन,

को प्रेरित करता है।


लगन से बढूं,

हौसलों से उडूं मैं।


मंजिल;दुकान के डब्बे में,

रखी चॉकलेट ही तो है।

जिसे ज़िद करने की इच्छा,

रखकर ही पानी है हमें।



लगन से बढूं,

हौसलों से उडूं मैं। "


~ सृष्टि मिश्रा