मैं लाख गिरकर भी उठती और संभलती हूं....


पर मेरा मन जो कहता, वहीं करती हूं।

किसी और की छोड़ो,

अपने दिमाग तक की नहीं सुनती।


जो करती हूं, वो पूरे दिल से करती हूं.....

दिमाग सभी के साथ घटिया खेल - खेलता है

दिमाग ना बहुत आगे है.............चालाकी में

वो चालाकी में लोमड़ी से कई गुना बढ़कर है,

दिमाग का काम हर काम में टांग अड़ाना है।

ये हर काम में बस अपना ही फायदा सोचता है।


पर एक दिल है, जो किसी का नुक़सान नहीं होने देता,

करना तो बहुत दूर की बात है....

यूं तो दिमाग बहुत दूर की सोचता है....

पर.......पर.........पर........


मदद, भलाई, अच्छाई ये सभी न......

दिल के है काम हैं।

दिल हमेशा यही काम करके खुश रहता है.....

पर दिमाग इन्हें न करके पछतावे के दर्द में नाखुश.....

शायद दिमाग की सोच आज तक यहां नहीं पहुंची

और जहां तक मैं अनुभव किया है; कभी पहुंचेगी भी नहीं।


~सृष्टि मिश्रा