हम निवासी भारत के,तिरंगा हमारी शान है।
मेरा देश दुनिया में सर्वोच्च,मेरा भारत महान है।
बलिदानी का चोला पहनें,हरा-भरा यहाँ मार्ग है।
कल-कल करती नदियाँ सारी,पंछियों का गान है।।
हम भारतीय गर्व से पूरित,सभी धर्म समान है।
भेदभाव द्वेष मिटा रहा,हर हिन्दू- मुसलमान है।
लहू एक है हर इंसान का,क्यों निकलतीं तलवार है??
जीना साथ है हम सबको,समानता का अधिकार है।
भाईचारा एकत्व से गूँजीत,वंदेमातरम गान है।
भू-गगन में घोष करता,मेरा भारत महान है।
गँगा-नर्मदा अन्य नदियों से सिंचित,
किसानों का कारवां है।
सैनिक भी करता सेवा,निःस्वार्थ भाव सम्मान है।
देश मेरा कितना सुंदर,ईसाअल्हा राम नानक का धाम है।
गाँव शहरों में बसता भारत,हम सबका अभिमान है।
संविधान सर्वोच्च यहाँ पर,लोगों का विश्वास है।
लोगों के दिल में बसते,भगत गाँधी आजाद है।
वीर शिवाजी तात्या लक्ष्मी,नाना का गौरान्वित इतिहास है।
भारत के कण-कण में जीवित,हर वीरों का विचार है।
हम निवासी भारत के,तिरंगा हमारी शान है।
मेरा देश दुनिया में सर्वोच्च,मेरा भारत महान है।
बलिदानी का चोला पहनें,हरा-भरा यहाँ मार्ग है।
कल-कल करती नदियाँ सारी,पंछियों का गान है।।