माँ तुम ममता की मूरत, तेरे जैसा न कोई खूबसूरत। लगता सब रिश्ता पराया, बस लगती तू अपना साया।   अम्बर की ऊँचाई सी, मैं तुम्हारी परछाईं सा/सी। चारों धाम तेरे कदमों में, ज्योति समीर की तू माया। निर्झर सी प्रेम की मूरत, वसुधा निर्झरिणी सी तेरी काया।   तूने हर कदम पर , उठना मुझे सिखाया, दुनिया ने नमोल समझकर, मुझे गिरना सिखाया। सबसे बड़ा तेरा दिल, बाकी सभी है पत्थर दिल।   तेरी लोरी होती मेरी आत्मा, याद आती जब मुझे रोना आता। धूप से छाया संध्या आती, ह्रदय स्पर्श मधुर मुश्कान याद आती।   बेसन के लड्डू सोंधी रोटी , हाथ का जादू अहसास तुम्हारे। पल पल नजरों के पास रखती, माँ की दुआ हमेशा लगती।   सपनों का महल खूब दिखाती, अभिलाषा जगा कर मुझे सुलाती। माँ करती श्रृंगार जब पूरी, लगती किसी छोरी सी गोरी। जगत दुःख को जीना सिखाती, ख़ुद तपती मुझे हँसती।   ऐसी माँ होती है प्यारी, जिसको पूजती दुनिया सारी। शब्द कम पड़ जाते , माँ के आगे नतमस्तक हो जाते। कांता तू सलिल सी प्यारी, जगत जननी माँ अम्बिका रानी।   तू सखी सहोदरा मेरी माता, तुझसे मेरा गहरा नाता। सुरलोक पाता जब पैर दबाता, धन्य हुआ मेरी भाग्य विधाता। याद करती जब मेरी अंबा, कोने में चुप-चुप कर रोती अम्मा। *रचनाकार*   *लिकेश ठाकुर* मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं