कच्चे है आशियानें उनके, काँटे है जुबान में। ख़ुद के दरवाजे है शीशे के, धूनी रमाये ठाठ से।   बयां देना आसान है उनको, खबरों के बाज़ार में। आस्तीन के साँप पल रहे है, बॉर्डर के आड़ से।   ख़ुद की झोली भर कर उसने, कीचड़ उछाले अपमान में। अंधविश्वासों से कुंठित प्रजा , बात करते शान से।   टांग पकड़े खींच-खींच के, सफ़ाई देते सम्मान में। बेच ईमान कुछ तो नीलामी करते, छिप छदम वार से।   लेके जुबां पर भारत नाम, उछल पड़े मैदान में। जिहादी पलते उगलते विष, आतंकी सईद,शेख के अभिमान से।   दमखम हो अगर तेरे बाजू में, मुश्किल कर रहना पाक में। भाई चारे की तड़पन लिये पड़ोसी, देखता शाँति के मक़ाम से।   सरहदें में मरता मेरा तेरा, बेमतलब तेरे अभिमान में। आस लगायें बैठे हम तो, वज़ीर-ए-आला आज से।   बरसों हुए सुख छीन गया है, वादियों के चीख पुकार में। उलट-पलट हो गया था शासन, बचाना सैन्य गैर मुराद से।   नेक इरादों से निर्वाचित हो, जनता के विश्वास में। विश्व शाँति चाहते हो तो, खदेड़ दो आप पाक से।   कच्चे है आशियानें उनके, काँटे है जुबान में। ख़ुद के दरवाजे है शीशे के, धूनी रमाये ठाठ से।।