*आँखे नम है मन उदास*

आँखे नम है मन उदास,

ममता रोने लगी बेआस,

देखो तिरंगा में लिपट आया,

प्यारा बेटा फौजी शिवदास।

 

बचपन से देखा सपना,

बस बनना फौजी साहब,

दिन-रात दौड़ लगा कर,

इम्तेहान में हुआ था पास।

 

माँ बाबा ने मेहनत करके,

किया रोटी का जुगाड़,

सुबह से उठकर दौड़ लगाता,

लगती जोर से भूख प्यास।

 

बेसब्री से इतंजार कर,

वर्दी की चाहत थी अपार,

देख सैनिक को सेल्यूट करता,

सीने में लगती देशभक्ति की आग।

 

छिपकर नापे अधूरी ख्वाईशें,

शरीर बनाने का पूरा ख्याल,

जितना चाहे न मिले खाने,

रुक जाता मन को मार।

 

लगे लाइन में आगे हीरो,

आवाज बुलंद वन्दे मातरम गान,

अपने बाजुयो में हौसले लिए,

करता था जब तिरंगे का सम्मान।

 

मेरा बेटा मोहल्ले का हीरो,

आता गाँव में बेटा मेरा जवान,

देख-देख कर बच्चे करते बातें,

इनके जैसा बनना है यार।

 

गर्व से सीना चौड़ा होता,

जब लगाता गले मेरा यार,

जवान के आँखों में आँसू आ जाते,

माँ जब करती प्यार दुलार।

 

एक महीना कब बीत जाता,

इतने में साल भर का अहसास,

जब घर से बिदा होता बेटा,

सबके आँखों में आँसू हजार।

 

हरी साड़ी से सजी सुहागन,

माँग में सिंदूर लगा लाल,

प्रेमिका पत्नी छिप कर रोये,

गम छिपा बिदा होए जब जवान।

 

बच्चे कहे पापा जल्दी आना,

होली मनायेगे सब साथ,

भैया लौटते साड़ी लाना,

बहना कहे भाई से बार-बार।

 

अनुकूल प्रतिकूल वातावरण में,

सेवा करे देश का ससम्मान,

बंजर घाटी प्रकृति की गोद में,

भारत माँ का मिलता प्यार।

 

युद्ध हो या आपातकाल में,

निरंतर बढ़ें उनकी चाल,

खुद को कुर्बान कर देते है,

मेरे देश के वीर जवान।

 

उसका एक ही परिवार है,

दिल में बसता हिंदुस्तान,

सब धर्मों का मेलजोल है,

भारतीय सेना एकता की मिसाल।

 

कुछ दरिंदे छिप वार करते,

कायरतापूर्ण से करते काम,

हिम्मत कहा उन्हें सुनने की,

मेरे फ़ौलादी सीने की दहाड़।

 

क्या पुलवामा ,उरी अटैक कर,

खुद को समझते आका बाप,

बुजदिल हो तुम छिप वार करते,

युद्ध में घुटने टेके थे नही तुम्हें याद।

 

अर्थी आयी गर्व से झलके आँसू,

नन्हें बच्चे की किलकारी थी शांत,

देखो मोहल्ला गमगीन हो गया,

कातिल ज़िदा बैठा उस पार।

 

चुन-चुन के बदला तो लेंगे,

पड़ोसी अब तो हुई हद पार,

कितने तूने साँप पाल रखे,

अब सफाई में लग जा पाक।

 

आँखे नम है मन उदास,

ममता रोने लगी बेआस,

देखो तिरंगा में लिपट आया,

प्यारा बेटा फौजी शिवदास।

      *युवा कवि*

     लिकेश ठाकुर