नया साल हैं, नयी बात करते हैं I
जो बीता बीते साल उस से सीख कर,
कठिन जिंदगी को थोड़ा आसान करते हैं,
कि पुरानी हार तो अब हो गई पुरानी,
नया मुकाम और नया प्रयास करते हैं I
जो कुछ रह गई अनसुलझी पहेलियाँ,
नये साल में उनका ये सुझाव करते हैं,
कि ईर्ष्या मनमुटाव घमंड दर्द उदासी,
सबको भूलाकर दिल में खुशी भरते हैं I
बीती बातें, बीते मतभेद अब छोड़ो भी,
अपने पराये सब साथ मिलकर रहते हैं,
कि कुछ गलतियां आप मेरी भूल जाओ,
कुछ गलतियां हम आपकी माफ करते हैं I
नया साल हैं, नयी बात करते हैं I


