लोग तो तोहफा करते ही है, सोचा जन्मदिन है तो, खुद भी खुद को कुछ तोहफा कर दूं। क्या है ऐसा अनमोल, जो कर सकू खुद को, चलो खुद को एक वादा कर दूं। समय है बहुत अनमोल, क्यों न रोज़ समय खुद का ही, खुद को, खुद ही तोहफा कर दूं।