स से जब सरकार लिखना

स से तब सवाल भी लिखना

ज से जब जवाब पूछो

ज से तब जिम्मेदारी लिखना

व से जब वोट मांगे

व से तब विकास भी लिखना

ब से जब बेरोजगार हो

ब से तब बेईमान लिखना

त से ताल्लुक ही न रहे

त से तब तानाशाह लिखना

च से जब चोर सरकार लगे

च से तब चौकीदार लिखना

र से जब रिश्वतखोरी हो

च से तब चुनाव लिखना

ज से जब जाती न देखे

च से तब चुनाव लिखना