दौहराते हुऐ मरसिये उस मरासिम के,
जो तोड चुका है दम,
लफ्ज़ जिनके भिगा देते हैं आंखें मेरी।
और डूबते हुए,
आंसूओं में कतरे जब नज़र आते हैं
मुझे अपने दिल के तब एहसास होता है
मुझे कि कीमत होती क्या है,
भरोसे की,
ऐतबार की,
एक उम्मीद की।
एक वजूद है जो पलकों से टपकते आंसुओं से सिल सा गया है,
खाक़ हो रहा है कुछ इस कदर,
कि महज़ कुछ झोंके हैं गमों के जो उडा़ कर ले जाते हैं उसे साथ अपने।
वो तमन्ना,
वो आरज़ू याद है तुम्हे जो कभी इतराया करती थी।
आज सिसकती हुई लुखती हैं,
रूह के उस छिले हुए झरोखों से झांकती है और देखती है
कि ज़िद की उसने क्या कहर ढाया है।
एहसास तले दब जाती हैं
सोचकर कि ऐतबार किसी पर करना,
महंगा कितना हो चला है।
जिसकी किश्त मुठ्ठी में बंद कुछ सिक्कों से नहीं,
बल्कि रूह में बुने वजूद से चुकाई जाने लगी है।