अदा तुम्हारी ऐसी, दिल थम-सा जाए,
हर नजर देखे, तो ठहर-सी जाए।
खुशबू तुम्हारी जैसे मदमस्त चांदनी रात,
मन हो मदहोश, याद न रहे अब कोई बात।
गश खा कर गिर भी जाऊं, ये डर भी ना सताए,
बस अपने आगोश में अगर तू मुझे ले छुपाए।
तुमसे जुड़ी हर सांस अब लगे और भी खास,
हर पल हो जैसे इश्क प्यार मोहब्बत का एहसास।
