पापा को गले लगाना उतना ही सरल है जितना उनको बताना कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं, पर डर लगता हैं, डर लगता हैं हर उस लड़के को जो आज तक पापा के गले नहीं लगा । मां को गले लगाना आसान हैं, मुुश्किल हैं पापा को गले लगाना। लड़का डरता है कि कहीं उसके पापा गले लगने पर उसको कमज़ोर ना समझें, ना समझें की उसे कोई परेशानी हैं, बात सिर्फ़ यही हैं कि लड़का लगाना चाहता हैं गले क्योंकि वो प्यार करता हैं पापा को।