“ज़रा सुनो!”
ज़रा सुनो! ताबीज़ बना तुझे पहन लूँ क्या
अब बिन तेरे इश्क़ का बुख़ार नहीं उतरता।
ज़रा सुनो! तस्वीर तेरी बटुए में रख लूँ क्या
अब हर पल तुझे खोने का डर लगा रहता है।
ज़रा सुनो! जन्नत तुझे अपनी बना लूँ क्या
अब ज़िंदगी हर पल तमन्ना तेरी करती है।
ज़रा सुनो! कशिश तुझे रूह की बना लूँ क्या
अब लबों को सिर्फ़ तुम्हें छूने की चाह रहती है।
ज़रा सुनो! इत्र तुझे गुलाब का बना लूँ क्या
अब सिर्फ़ तेरी आग़ोश की ख़्वाहिश रहती है।
ज़रा सुनो! उम्मीद अपनी तुझे बना लूँ क्या
अब हर सुबह तुझे सोचने का दिल करता है।
ज़रा सुनो! किनारा तुझे अपना बना लूँ क्या
अब तुझे पाने का इरादा दिल को रहता है।
ज़रा सुनो! संगीत एक मधुर तुझे बना लूँ क्या
अब हर पल तुम्हें सुनने को दिल तरसता है।
ज़रा सुनो! वो नशीली ज़ाम तुझे बना लूँ क्या
अब जिसके नशे में डूबे रहने का मन करता है।
सुन भी लो ना! ख़ाब तुझे अपना बना लूँ क्या
अब जिसे आँखों से देखने का दिल करता है।
और क्या बना लूँ अपने मकां का पता तुझे
जहां तलाश मेरी ज़िंदगी की ख़त्म होती है।
