“यह इश्क़ लाज़वाब”
तेरी आँखें इश्क़, तेरा काज़ल इश्क़,
तेरी नथ है इश्क़, तेरी बाली इश्क़,
तेरा गहना इश्क़, तेरी ज़ुल्फ़ें इश्क़,
तेरी हर एक शौख़ अदा मेरा इश्क़,
और क्या बयां करूँ, इश्क़ बेमिसाल,
तू लाज़वाब, तेरी बातें लाज़वाब,
तेरा मेरा यह साथ जन्मों का लाज़वाब,
यह इश्क़ लाज़वाब।
तेरी चाल इश्क़, तेरी आँखें इश्क़,
तेरे सुर्ख़ गुलाब जैसे लब है इश्क़,
तेरी अलसाई सी अंगड़ाई इश्क़,
तेरी आग़ोश इश्क़, तेरी दूरी इश्क़,
तेरी मुझे पुकारती आवाज़ इश्क़,
और क्या बयां करूँ, इश्क़ बेमिसाल,
तेरी नाराज़गी, तेरी परवानगी लाज़वाब,
तेरा मेरा हाथों को थामना लाज़वाब,
यह इश्क़ लाज़वाब।
तेरे अश्क़ इश्क़, तेरे रश्क इश्क़,
तेरा मुझे ग़ुस्से से यूँ देखना इश्क़,
फिर मुझे मनाना भी है इश्क़,
तेरा आना इश्क़, तेरा जाना इश्क़,
तेरा पल पल खाबों में आना इश्क़,
और क्या बयां करूँ, इश्क़ बेमिसाल,
तेरी क़समें, तेरे वादे. वो इरादे लाज़वाब,
तेरी फ़रमाइशें का तोहफ़ा लाज़वाब,
यह इश्क़ लाज़वाब।
