“उसे पसंद है”


उसे अपने हाथों में मेरा हाथ पसंद है

उसे मेरे उलझे बालों से खेलना पसंद है

मेरी एक छोटी सी झलक के ख़ातिर

उसे ख़ुद को यूँ भुल जाना पसंद है।


उसे दूर डूबते सूरज की साँझ पसंद है

उसे मेरे कदम से कदम मिलाना पसंद है

मेरी एक छोटी सी मंज़िल के ख़ातिर

उसे ख़ुद का यूँ गुम हो जाना पसंद है।


उसे ख़ाबो के लिये मेरे गीत पसंद है

उसे मेरे सवालों को सुलझाना पसंद है

मेरी एक छोटी सी मुस्कुराहट के ख़ातिर

उसे ख़ुद को यूँ मिटा देना पसंद है।


उसे मुझसे बातें करना बेहद पसंद है

उसे मेरे जज़्बातों को समझना पसंद है

मेरी एक छोटी सी ख़ुशी के ख़ातिर

उसे ख़ुद का यूँ बदल जाना पसंद है।


उसे मेरे लिखे हर एक हरफ़ पसंद है

उसे मेरे लिए हर दिन संवरना पसंद है

मेरी एक छोटी सी दुनिया के ख़ातिर

उसे ख़ुद का यूँ बिखर जाना पसंद है।