“मैं हूँ ना”
अरे! तुम थक कैसे गए?
अभी अभी तो उड़ना सिखा था
आसमां में पंख खोल
ऊँचाइयों को जीतना सिखा था
ज़रा सी हवा का रुख़ तेज हुआ
तुम रास्ता भटक गये
सूरज की तेज़ गर्मी से
तुम क्यूँ पिघल गए, लोहा हो,
और ऊँचा उड़ो, मैं हूँ ना
तुम थक कैसे गए?
अभी अभी तो चलना सिखा था
राह पर बिखरे कुछ
काँटों से तुम कैसे डर गए
ऊँची नीची पगडंडियों पर
तुम कैसे फिसल गये
उन ऊँची चट्टानों को देख
ख़ाली पड़े मैदानों को देख
कैसे उदास हो बैठ गये
हौंसला रखो, सीने में दम भरो
और आगे बढ़ो, मैं हूँ ना
तुम थक कैसे गए?
अभी अभी तो तैरना सिखा था
समंदर की तेज लहरों को
अपनी बाहों में भरना सिखा था
ज़रा तूफ़ान जो दिखा आते तुम्हें
तुम घबरा कैसे गये
टूटी कश्तियों सा बिखर क्यूँ गये
किनारा है खड़ा वहीं का वहीं
उन गहराइयों को आज़माओ
उन्हें अपने हौंसले दिखाओ
और गहरा जाओ, मैं हूँ ना
तुम थक कैसे गए?
अभी अभी तो जीना सिखा था
ज़िंदगी के उन ग़मों को
सीनें में क़ैद करना सिखा था
आंसुओं में ख़ाब बहा रहे हो
बमुश्किल उन्हें बुनना सिखा था
लोगों की बातों से ना हारो
उन्हें हथियार बनाना सिखा था
नाम रोशन करना है तुम्हें
दुनिया को मुट्ठी में रखना है तुम्हें
और लड़ो दुनिया से, मैं हूँ ना
तुम थक कैसे गए?
