“कुछ तो ऐसा करो …”
हो चाहे कितना घोर अंधेरा,
सूर्य की चमक को कौन रोके,
हो चाहे ऊँचे कितने ही पर्वत,
बहती पवन को भला कौन रोके,
हो चाहे व्याधा कितनी ही,
बहती नदियों को कौन रोके,
हो चाहे जीवन की निराशा कई,
दीप आशाओं के कैसे बुझे,
अनवरत, अविरल बहे अश्रु कई,
बुलंद हौंसलों को कौन रौंदे,
उठो! जागो, सवेरा नूतन हुआ,
रात्रि स्वप्न को विदा करो,
संकल्प का कोई विकल्प ना रहे,
ऐसी प्रतिज्ञा का आलिंगन करो,
हो अग्रसर आहूत दे स्वयं की,
छणिक सुख का प्रलोभन ना करो,
ज्वलंत करो चक्षु-रुधिर अपने,
हुंकार कुछ ऐसी अब भरो,
शिलाखण्ड पर चिन्हित हो जो,
नाम कुछ ऐसा प्रज्ज्वलित करो,
अहं-द्वेष, राग-लोभ, क्रोध,
लेश मात्र स्वीकार ना करो,
परोपकार करो जगहित में,
कार्य परेलक्षित कुछ ऐसा करो,
त्राहिमाम करते दुर्दांत जगत में,
आनंद अनुभूति को प्रवाहित करो,
मनु, कुछ आज ऐसा संकल्प करो,
स्वयंभू अपने नाम को करो,
कुछ तो ऐसा कार्य करो तुम,
मानव स्वयं को आज पूर्ण करो तुम।
