“देखा है हमनें”
मजबूरियाँ क्या होती है, ना कभी पूछा किसी ने,
नसीहतें दी मुफ़्त की, हमें समझा ना किसी ने।
दोस्तों, मुफ़लिसी के दौर देखे हैं हर रोज़ हमनें,
थाम हाथ किसी राह पर, साथ दिया ना किसी ने।
वक़्त के थपेड़ों से, हालात बिखरते देखें हैं हमनें,
उन टूटे अरमानों को, कभी समेटा ना किसी ने।
हस्ती जो बुलंद थी कभी, देखी जिसे थी सभी ने,
उजड़ता गुलफाम, ज़माने को हंसते देखा है हमनें।
जागती रातों में, सपनें कई बनते देखें हैं हमनें,
चिलमिलाती धूप से उन्हें जलते देखा है हमनें।
मख़मली संगमरमर की मूरत को सराहा सभी ने,
उन खुरदरी चट्टानों को कभी देखा ना किसी ने।
आँखों से बहते अश्क़, दिलासा दी ना किसी ने,
लगा सीनें से अपनें, ख़ंजर घोंपा था अपनों ने।
रिश्तों को दौलत में तौलते, देखा मंजर है हमनें,
रंग बदलते लोगों की सोहबत भी देखी है हमनें।
मतलब की दुनिया में खोया हर रिश्ता है हमनें,
लाशों का सौदा करते लोगों को देखा है हमनें।
ज़िंदगी तलाशती आँखें, बस अंधेरा देखा है हमनें,
अपनी किश्ती को तूफ़ान में डूबते देखा है हमनें।
