मेरी ग़ज़लें मेरी नज़्में क्या है
उनके सारे हर्फ़ और सारे मिसरे उस पर है
मेरी ग़ज़ल का मतला क्या है
उसका चेहरा है
शेर के मिसरे क्या हैं
उसकी दो आँखें हैं
ग़ज़ल का क़ाफ़िया क्या है
क़ाफ़िया उसके लब हैं
तो रदीफ़ क्या है
उसका हुस्न-ओ-जमाल है
बताओ फिर मक़्ता क्या है
वो उसका दिल है
