प्यार तुम्हारा गर मिल जाता
मेरा चेहरा फिर खिल जाता
हाथ को थामा तुमने जब से
मैं अपने रब से मिल जाता
बोसा उसका माथा मेरा
मुझको जैसे सब मिल जाता
उसके क़दम जो घर में पड़े तो
मेरे घर को घर मिल जाता
उसकी ज़ुल्फ़ों को सुलझाकर
रस्ता मंज़िल का मिल जाता
ललित मोहन जोशी
