आँखों की बातें तुम करो,

हम आँखों से देखने वाले को देखते हैं,

हमारी मोहब्बत कम है भले ही,

जितनी है ज्यादा जानती है हमें,

और मोहब्बत इतना जानती है,

कि कभी कम भी है,

तो भी ज्यादा लगती है,

क्योंकि बेचैनी,

दोनों को है,

मुझे और मोहब्बत को,

तीसरे को कहाँ समझ आएगा तब,

वो तो आँखों की बातें करता है।

  • ललित दाधीच