तेरा मेरा क्या नाता है
हर बार नया सा लगता,

तुम बात पुरानी  करते हो
अंदाज़  नया सा लगता है,

तेरे होने का जादू है
ये रात बड़ी बेकाबू है,

ये चाँद अधूरा आया था
तुमसे मिलकर पूरा है,

ये फूल खिले है ऐसे
तेरे आने की राह ताक रहे थे जैसे,

फ़िज़ा ने राग सुरीले गाये
तुमसे मिलकर ये सब बौराये,

घटा घनेरी छायी
ये तुम्हे भिगाने आयी है।
Read more Earn more Learn more