होली के दिन ओ प्रांगण बड़ा याद आता है
खेले हुए ओ दिन का प्रांगण बड़ा याद आता है

नन्हें नन्हें पैरों से गिरते संभालते भगा करते थे
बढ़ती उम्र पे ओ दिन का प्रांगण बड़ा याद आता है

कभी रंगों गुलालों तो कभी पिचकारियों के लिए रोया
कभी मां के सांटों से तो कभी पापा के डांटो से रोया

होली के दिन ड्यूटी करूं कि खेलूं हे भगवन
जिम्मेदारीयों पे भी ओ दिन का प्रांगण बड़ा याद आता है

कभी सपने रुलाते हैं कभी अपने रुलाते हैं
खुशियों के ओ दिन का प्रांगण बड़ा याद आता है

✍️कवि LB यादव ?