इन आँखों में नमी रह गई

आख़िर तेरी कमी रह गई


भूल गया अपना वज़ूद भी,

याद मुसलसल रमी रह गई


जहाँ बिछुड़ना हुआ तुम्हारा

साँस वहीं पर थमी रह गई


आगे धूप कड़कती दिन की

पीछे शब शबनमी रह गई


इधर उठा मैं लहरों जैसा

उधर बर्फ़ सी जमी रह गई


क्या "अनुराग" किसी से कहना

किस बाइ’स बरहमी रह गई