तू पेड़ बन....


खुद को पोधा ना समझ बड़ा पेड़ बन, 

फिर देख सर्दी गर्मी आंधी तूफान कैसे निकल जाते है।


क्या हुआ जो ये पेड़ चल नहीं सकते,

नज़ारे खुद चलकर इनसे मिलने आते है।।


फलों का ना सही छांव का पेड़ बन,

फिर देख थका हुआ राही कृषक मजुरा कैसे ताजा हो जाते है।


पुराने पत्तो के गिरने का इतना शोक ना कर,

मौसम तो बदलने दे नए पत्ते यूहीं निकल आते है।।


तू इन दरख्तो सा अडिग तो रह,

फिर देख बादल हवा सूरज चांद सब मिलने आते है।


इन पेड़ों को इतना तन्हा ना समझ,

पंछी तितलियां मधुप और कहीं लोग रोज मिलने आते है।।


नासमझ हो जा दुनिया में एक पेड़ की तरह,

फिर देख चूहा बिल्ली चींटी हाथी सब मिलने आते है।


तू हरेक पेड़ को हरे रंग का ना समझ,

फूल खिलने तो दे सातों रंग इन पर बिखर जाते है।।

तू पेड़ बन....तू पेड़ बन।


-Marmat