लोगों ने हद कर रखी है... लोगों ने हद कर रखी है।
मेरे दुश्मनों ने मुझसे यारी कर रखी है,
इस कदर मुझसे जंग की तैयारी कर रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है...
माना कि जीने के लिए दौलत जरूरी है,
मगर लोगों ने दौलत कमाना ही जिंदगी बना रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है...
ठंड में अपने बच्चो के तन को न ढक सका एक शक्श,
मगर उसने मजारों में चादर चढ़ा रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है...
ना तो वह कल जिया था ना आज जी रहा है,
सारी खुशियों की आस भविष्य से लगा रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है...
अभी कल का पता नहीं क्या होगा,
मगर योजना मौत के बाद तक बना रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है...
मैं कब से उसके साथ चलने की कोशिश में हूं,
और उसने हमीं से आगे निकलने की होड़ लगा रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है...
मेरा नाम उन लोगों से भी जोड़ रखा है,
जिनसे मैंने एक अरसे से दूरी बना रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है...
काम निकलने पर पहचान ने से भी माना कर दिया उस नेता ने,
जिसके लिए मैंने पड़ोसी से लड़ाई कर रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है...
आखिर क्या क्या बोझ उठाएगा वो नन्ही सी जान,
मां बाप ने अधूरी ख्वाहिशें बच्चो पर थोप रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है...
देहाती की अभिलाषा है शहर में बसने की,
और शहर से परेशान लोगों ने गांव में जमीन खरीद रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है...
जरुरते तो सबकी पूरी हो रही है,
जिंदगी बर्बाद तो ख्वाहिशों ने कर रखी है।
लोगों ने हद कर रखी है... लोगों ने हद कर रखी है।
-Marmat
