आज इसकी है तो कल उसकी है, कोई नही जानता की वो किसकी हैं, कोई उसका नही मगर वो सब की है ।


किसी को अचानक गले लगा लेती है और किसी को इंतजार कराती है, उसके मिलने का सिलसिला वो खुद बनाती हैं।


उस से मिलकर लोगों ने अपना सब कुछ भुला रखा है, वो इतनी खूबसूरत हैं कि हमने उसे खुदा मान रखा हैं।


उस से सभी को इश्क होना है, आज नही तो कल होना हैं क्योंकि ये चीज ही ऐसी हैं, 

और कैसे बताए यह "मौत" कैसी हैं।

-Marmat