उसने सारे अधिकार बिन दिये ले लिए ,
उसने सारे वचन बिन कहे निभाये
उसने बिना स्पर्श के खुद में तुम्हें समा लिया
वो चुपचाप बिन बताये तुम्हारी होकर रह गयी
हर बात कह दी गयी सिवाय इसके कि
कि वो तुमसे प्रेम से परे जा जुड़ी
जिसके लिए शायद कोई शब्द बना हो
~ लक्ष्मी
@LaxmiSoul
