लोग जब भी कहीं घूम के लौटें ,
तो उन्होंने बताया कि कितनी खूबसूरत है दुनिया ..
मैं कहीं गई नहीं फिर भी मुझे अपनी दुनिया बेहद खूबसूरत लगी 
क्यूँकि मेरी दुनिया दो लोग हैं 
माँ पापा
और इनकी आँखों में मैंने जब भी देखने का प्रयत्न किया ,
मुझे दिखा नदी सा धैर्य जो निरंतर बहते रहती पर कभी नहीं थकती 
मेरे दुःख के सामने वे दोनों हमेशा पहाड़ की तरह खड़े रहें ..
मेरी दुनिया मेरे घर में है 
हाँ मेरे घर में 
~ लक्ष्मी ..