कुछ नहीं जाता हमारा ,
किसी के थोड़े से प्रयासों को सराहने में
किसी के दुःखों में ,
रोने का काँधा बन जाने में !
किसी की खुशियों में खुश हो जाने में 
कुछ नहीं जाता 
किसी के सपनों की उम्मीद बन जाने में
कुछ नहीं जाता और इन सब के बीच आपका कुछ नहीं जाता से दिया गया स्नेह ,
किसी के जीवन के प्रति जिजीविषा जगाता ..
           ~ लक्ष्मी