उम्र बदली है जमाना बदला है,
कुछ सोच कर मैने भी चौखट बदला है।
सिरहाने पे जो रखता था तकिया
आज अरसे बाद उसका खोल बदला है।
शायद दबे पाओ लौटना पड़े
इस फितूर में, मैन अपना अंदाज़ बदला है।
तब्दील कर के खुद को आऊंगा फिर एक रोज़,
यह सोच कर मैन अपना फैसला बदला है।
