नदियों का तू बहाव देख
न जोड़े न छोड़े तिनका एक..
जो जुड़ रहा है जोड़ ले
जो छूट रहा है छोड़ दें..
एकांत वास में मार्ग बना
अनंत गलियारों में खुद को चला..
छोड़ के जीवन की हर सुख माया
चल आगे बढ़ और खुद को समुंदर बना।
रुकावटें चाहे जितनी आएँ,
पहाड़ों को भी काटकर तू अपनी राह बना।
ना हार मान किसी मोड़ पर,
बहता चल, बढ़ते जाना ही तेरा धर्म बना।