अरे वाह नीट का पेपर, लीक हो गया यार!
कोचिंग वाले मालामाल, बच्चे रो रहे बार-बार।
नेता बोलें "सख्त एक्शन", फिर चुप्पी साध ली,
पैसे वाले डॉक्टर बनेंगे, गरीब का सपना मर गया रे भाई।

एक घोटाला, हजार सपने टूटे,
"मेरिट" का खेल, सारा सिस्टम लूटे।
परीक्षा दोबारा? हंस के कहते हैं,
छात्रों की जिंदगी, बस उनका खेल है।