अरे वाह रे नेता, तुम्हारी तो लाजवाब खिचड़ी है,
चुनाव आया, वोट चाहिए, मुंह में राम राम, दिल में लूट की घड़ी है।
"गरिबों का मसीहा" कहकर झूठे आंसू बहाते हो,
जीत गए तो एसी गाड़ी में, हमारी सड़क पर धूल उड़ाते हो।

पहले कहते "भ्रष्टाचार मिटाऊंगा, एकदम साफ़",
अपनी जेब भरी, फिर बोले "ये तो पुराना स्टाफ़"।