एक  समय  यौवन जागा तो
दिल से दिल यू्  संचार हुआ
गलती  मेरी किंचित  है क्या
मेरे  देखन  बस  प्यार  हुआ

क्या मैं ही बस तुमको तुम भी
तो मुझको देखा करती थी
कागज के टुकड़ों को
तुम भी तो मुझ पर फेका करती थी
फूलो से मिलने को भंवरा
जैसे आया गिरफ्तार हुआ

बादल बेचैन बरसने को
धरती भी कितनी प्यासी थी
पानी में डूब गया सावन
कोमल कलियां अभिलासी थी
आंखों की झीलें समतल थीं
जिसमें न कभी मैं पार हुआ

कोई तारा टूटा देख रहें
वे सब जैसे हो अपने
पहली बार तुम्हें देखा की
पहले से जैसे हो अपने
क्या इस उलझन को सुलझाने
को ही मेरा अवतार हुआ

मुझको देख रही मैं सोचा
दरियां मिल आई  सागर में
देख न पाये तुझको राही
ज़ुल्फो को रखती चूनर में
पहले सोचा सुंदर परिणय
अब खुद राजा अंगार हुआ

रो रो दरियां भरना होगा
बारिस से उम्मीद नहीं  है
दो दिल में संगम कैसे हो
आंखों में अब नीद नहीं है
जाने आगे क्या होगा जब
 बागों से ही दो चार हुआ

वो दुल्हन सी शर्माती जब
पहली बार उसे चुम्बन मे 
आभास दिया उसको मैं बस
राधा का तू बस मोहन की
क्यों  प्यार कभी ब्रज को राधे
गोकुल से यमुना के पार हुआ

ठहरा सागर क्या देखे हम
तो बहता दरिया देखेंगे
जब दुनिया में  आये ही हम
तो सारी दुनिया  देखेंगे
जीता उसके दिल को फिर भी
क्यों न कभी जय जयकार हुआ