बच्चे पहले भाव से कोई भी चीज व्यक्त करते है भाव व्यक्त करते हैं
फिर उम्र बढ़ती है
बच्चे आधे अक्षर ही कह पाते है जैसे प धीमे स्वर से फिर पूरा अक्षर पा ऊंचे स्वर से कहते है
फिर उम्र बढ़ती है
अब बच्चे भाव के साथ प्रेम के साथ दो अक्षरों को जोड़ पाते है कह पाते है
फिर उम्र बढ़ती है
बच्चे फिर शब्द शब्द कहने लगते है शब्दो को जोड़ पाते है और भाव भी
फिर उम्र बढ़ती है
बच्चे अपने भाव के शब्दो के संबंध को समझ पाते है जिससे वो अब वाक्य भी पूरा करने कहने लगते है हालांकि ये भाव शब्द वाक्य उसके पहले ही मौजूद था
फिर उम्र बढ़ती है
भाव ,अक्षर ,शब्द ,वाक्य की लम्बी यात्रा शुरू हो जाती है
फिर उम्र बढ़ती है
एक अधिक अंतराल के बाद व्याख्यान देना , उपन्यास लिखना, ग्रंथो की रचना,दर्शन की उत्पति , किसी खोज बीन कोई आविष्कार होना,और छोटे से छोटे विचार सब ऐसे ही हैं जैसे एक वाक्य लिखा हो और उसका अर्थ अनंत जाए, भावनाओ का खेल शब्दो की महिमा के अंतिम परिणाम है वही यात्रा वही जो बचपन में शुरू हो गई होती है उसी समय वो अणु यात्रा में संलग्न हो जाता और विस्तार पाता रहता है
शुभम् सरल सीपी

