बस इतनी ही सुखन सराई का असर है मुझको अब
कुछ और नहीं ये बेवफाई का असर है मुझको अब
मैं सोचता था क्या हुआ अचानक आज ये बदन
पता चला किसी बधाई का असर है मुझको अब
कई बरस पढ़ा किताब कुछ गलत नही हुआ
मगर ये कल से इक रूबाई का असर है मुझको अब
किसी बेहोश को नही लाया गया न होश में
शायद इसी शिकस्ता-पाई का असर है मुझको अब
शहर में भीड़ तो हो और मुझको क्या पता न हो
कहीं ये हो न हो जुदाई का असर है मुझको अब
