सीखने का जज़्बा ताउम्र हो तो क्या बात है
सीखने में बच्चों से भी सीखा जाए
तो क्या बात है
सीखने की प्रक्रिया तो आजीवन है
अनुभवों से वातावरण से
प्रकृति से पर्यावरण से
प्रत्येक वस्तुओं से सीख ली जाए
तो क्या बात है
सीखना एक ऐसी सतत व्यापक प्रक्रिया है जो आजीवन
चलती रहती है हम प्रत्येक पल सीख ही रहे होते है एक
छोटा बच्चा जो अभी विद्यालय नहीं जाता वह भी अपने
पास के लोगों को देखकर माँ को देखकर बहुत सी बातें
सीखने लग जाता है वह दादी दादा को देखकर उन
जैसे ही हाव भाव अपनाने की नकल भी करता है जैसे
दादा जी अगर सुबह पूजा करते हुए जय श्री राम कहते है
तो वह भी अपनी तुतलाती भाषा में जय श्री राम कहता है
अगर घर में पालतु पशु है और सभी उसे प्यार करते है
तो वह भी ऐसा ही करता है यानि कुछ बातें वह देखकर
ही सहज रूप में सीख जाता है कई बार अपने अनुभव
से सीखता है जैसे जलती हुई मोमबती को देखते हुए
वह प्रकाश से प्रभावित होता है और झट से उंगली
दे देता है , जैसे ही जलने का आभास होता है वह उंगली
हटा लेता है और जान जाता है कि यह ठीक नहीं है
खतरनाक है और वह भविष्य में जलती हुई मोमबत्ती को
क्या किसी भी चीज को हाथ लगाने से सावधान हो जाता
है
विद्यालय में सीखने की ,अधिगम की प्रक्रिया से वह
जुड़ता है और बहुत कुछ सहपाठियों के साथ विद्यालय
पर्यावरण से अध्यापकों से सीखता है यह सीखना केवल
पढाई के स्तर पर ही नहीं व्यवहार के स्तर पर भी होता है
यही बच्चा जब बड़ा होता है युवक के रूप में, अधेड़
के रूप में , फिर बुजुर्ग के रूप में तो भी वह सतत रूप
में ही सीखता रहता है
यह सीखने की प्रवृत्ति ही उसके व्यक्तित्व में चार
चाँद लगाती है यह सीखना सिखाना कई सकारात्मक
बदलाव उसके व्यक्तित्व में लाते हैं कई कार्य , कई कौशल
कई जानकारी जो उसे प्रभावित करती है वह उन्हें
अभ्यास के बल पर अपने व्यक्तित्व में समाहित कर लेता है
और जीवन में आगे बढ़ता रहता है
अतः कुल मिलाकर हम उम्र के किसी छोर में हो , सीखने
के व्यवहार से हम कुछ नया रचनात्मक नया कौशल
सीख सकते हैं तो दोस्तों सीखते और सिखाते रहिए
देखना आप जिंदगी में कभी बोर नहीं होंगे बशर्ते यह
सीखने का कौशल सकारात्मक भाव लिए हुए हो
#कुसुम लखेड़ा
( सर्वाधिकार सुरक्षित)
