अगर मैं लिखने बैठूँ तो,

तुझ पर पूरी किताब लिख दूँ।

खुद को तेरा, और

तुमको अपना सरताज लिख दूँ।

​खुद को गंगा की धार लिखूँ, तो

तुमको संगम प्रयागराज लिख दूँ।

अगर मैं लिखने बैठूँ तो,

तुझ पर पूरी किताब लिख दूँ।

​खुद को मैं अगर चाँद लिखूँ, तो

तुमको अपना सूर्य लिख दूँ।

खुद को तपती धूप लिखूँ, तो

तुमको बसंत का राग लिख दूँ।

​खुद को खाली किताब लिखूँ, तो

तुमको लिखे शब्दों का सार लिख दूँ।

खुद को तेरा और

तुमको अपना सरताज लिख दूँ |

तुम पर पूरी किताब लिख दूँ....

✍️Shrishti kushwaha___