​तम के वक्ष को फाड़ कर,

उदय की किरण को निकलना ही होगा।

भले ही अस्त हुआ है सूर्य अभी,

छाया है घनघोर अंधियारा,

इस काले अंधियारे को

आज नहीं तो कल छँटना ही होगा।!

​आज नहीं तो कल...

चल रहा है जो कठिन समय,

कल उसको विपरीत भी चलना होगा।!

जो छूट चुका है पीछे कहीं,

कल आकर उसको मुझसे मिलना ही होगा!

​आज बरसा रहे हैं ताने मुझ पर

बौछारों की तरह,

कल उन्हीं के मुख से

मेरी प्रशंसा का फ़ौव्वारा छूटना ही होगा!

​आज नहीं तो कल....