कुछ खोया नहीं है मेरा

ना ही कुछ भूली हूँ मैं,

फिर भी ढूँढ रही हूँ मैं। (×2)

शायद वे कर्ण जो

मुझे सुन समझ सके,

शायद वे शब्द जो

अन्तर्मन की दुविधा मिटा सके।

​वे आँखें ढूँढ रही हूँ मैं

जो बिन कहे मन का

हाल समझ सके।

हाँ, कुछ ढूँढ रही हूँ मैं।

शायद वे हाथ, जो

हर विपदा में हो साथ

हाड़-मांस के पुतलों

में इंसान ढूँढ रही हूँ मैं।

समझदारों की बस्ती में

नादान ढूँढ रही हूँ मैं।

कभी तो मिल जाए वो

जो ढूँढ रही हूँ मैं,

इसी उम्मीद में

फिर ढूँढ रही हूँ मैं। (×2)

Shrishti kushwaha ✍️