लोगों की बातें मेरे लिए ज़ंजीर नहीं बनती,

महज़ एक तीखी धार से लगा ज़ख्म होता

जो समय और कामयाबी के साथ भर जाता,

मैं बेपरवाह बन रातों में भी घूमने निकलती,

काश मैं लड़का होती!

​"ये तुझे ही करना पड़ेगा, ये तेरा ही काम है,

ये तू नहीं कर सकती, इसमें न तेरा और न हमारा मान है

ये सुनने को कभी न मिलता।

जो मन होता, वही सपने देखती,

उसी के पीछे चलती,

काश मैं लड़का होती!

Shrishti kushwaha ✍️