कविता क्या है?
शब्दों का जादू है,
भावनाओं का सागर है,
मनःस्थिति का दर्पण है,
अभिनय-रहित गागर है,
कवियों की जान है,
साहित्य की शान है,
पर्याय है इक शीशे की,
ईश्वरीय वरदान है,
दरिया की गहराई है,
आसमाँ की ऊंचाई है,
अवलोकन है इक मन का,
ज़ख्मों की भरपाई है!
किसी की मजबूरी है,
तो किसी का दस्तूर है,
कविता मगर वही है,
जिसका ईमान ही सिंदूर है!
~Kushagra Tanve
