सुकून क्या है ? सुकून है तुम्हारी सिगरेट जलने के पहले मेरा माचिस बुझा देना और तुम्हारी आँखों में पड़ी हर गर्द को फूँक मार उड़ा देना सुकून क्या है ? सुकून है मेरे हर्फ़-ब-हर्फ़ का बर्फ होना उनका तुम्हारी ज़ुबाँ पर घुलना और पिघल जाना सुकून क्या है ? सुकून है तुम्हारी नींद पक्की होने से पहले मेरे हाथों का तकिया हो जाना और तुम्हारे सोने के बाद मेरा तुम्हारे बाल सहलाना सुकून क्या है ? सुकून है तुम्हें रियर मिरर में लटें सुलझाते देखना सुकून क्या है ? सुकून है मेरा आधी रात में घर आना और तुम्हारा दरवाज़ा खोल देना सुकून क्या है ? सुकून है मेरा तुम्हारी गोद में सर रखना दो वक्त की रोटी ,शराब और चखना